स्कूलों में बढ़ रहा नशे का खतरा: मोबाइल-इंटरनेट से बढ़ी समस्या, 6,168 किशोरों पर अध्ययन में खुलासा आज के समय में मोबाइल और इंटरनेट बच्चों की पढ़ाई और जानकारी का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुके हैं। लेकिन इसका अत्यधिक और असीमित यूज किशोरों के लिए कई तरह की दिक्कत भी पैदा कर सकता है। हाल ही में 6,168 किशोरों पर किए गए एक अध्ययन में मोबाइल-इंटरनेट के इस्तेमाल और नशे के बढ़ते खतरे को लेकर महत्वपूर्ण बातें सामने आई हैं। 6,168 किशोरों पर किया गया अध्ययन अध्ययन में देश के अलग-अलग शहरों के 108 स्कूलों में पढ़ने वाले 10 से 19 वर्ष की उम्र के किशोरों को शामिल किया गया। यह अध्ययन अक्टूबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच किया गया। इस अध्ययन मे छः शहरो को शामिल किया गया था 108 स्कूल मे से1680 किशोर इस अध्ययन मे भाग लिया था गुवाहाटी में सबसे अधिक खतरा अध्ययन के अनुसार किशोरों में नशे के खतरे वाली श्रेणी का प्रतिशत अलग-अलग शहरों में इस प्रकार रहा: गुवाहाटी – 42.3% देवघर – 41.3% गोरखपुर – 24.5% राजकोट – 13.5% नागपुर – 7.1% पुडुचेरी – 0.1% मोबाइल और इंटरनेट का क्या संबंध है? अध्ययन में यह बात सामने आई कि जिन क...